हरदोई: एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया है कि 07 नवम्बर 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक लोगो की 1787 सैम्पलिंग की गयी। आज किसी भी व्यक्ति को होम आईसोलेट नही किया गया। कुल 10275 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। आज जनपद में निगरानी समितियों द्वारा 1357 गॉवो/वार्डो का भ्रमण किया गया। समस्त नगरीय निकायों की 122 टीमों द्वारा 202 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852-237627 तथा 05852-234629 पर सम्पर्क कर सकते है।