सासनी- 16 अक्टूबर। दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसडीएम विजय शर्मा ने आतिशबाजी की दुकानों पर छापेमारी की। आतिशबाजों के लाइसेंस चेक किए। और दो गोदामों को सील कर दिया।
दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसी भी प्रकार की शांति भंग न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। जिसे देखते हुए एसडीएम विजय शर्मा ने शनिवार को एसएचओ गौरव सक्सैना के साथ आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों पर औचक छापेमारी कर आतिशबाजी का स्टाक, अभिलेख चेक किए। खामिया जाने पर सुधार के निर्देश दिए। बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। वहीं एसडीएम ने लोगों की शिकायत पर गंदे नाले के निकट एक आतिशबाजी गोदाम तथा जैन पेट्रोल पंप के सामने पटाखे के गोदाम को सील कर दिया। तथा कार्रवाई हेतु अभिलेख उच्चाधिकारियों को भेजे है। इस दौरान प्रशासनिक अफसर एवं पुलिस जवान मौजूद रहे।
