(रामप्रकाश राठौर)
*हरदोई।* हिंदी रचनाकार मंच द्वारा हिंदी रचनाकारों को प्रोत्साहन हेतु संचालित ‘सम्मान योजना 2021’ के अंतर्गत हिंदी के प्रचार प्रसार में रचनात्मक योगदान के लिए अरुण प्रताप सिंह भदौरिया को ‘काव्यश्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया,
बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रधान डाकघर शाहजहाँपुर के पोस्ट मास्टर अरुण प्रताप सिंह भदौरिया का काव्य संग्रह ‘कल्पना के पंख’ प्रकाशित हो चुका है, साथ ही इनके साझा काव्य संग्रह-‘काव्य कलरव,भारत के साहित्य रत्न,हिन्दी,अनंत, प्रेरणा,काव्य संगम स्वाभिमानी,काव्य संगम – जय माँ,काव्य संगम भाग 13,वर्डस ऑफ स्टार सहित “स्टेप अहेड” राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, व दैनिक आवाज समाचार पत्र में इनकी रचनाये प्रकाशित हो चुकी है,
साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिये इन्हे काव्य कलरव साहित्य सम्मान,भारत के साहित्य रत्न सम्मान,अमृत महोत्सव साहित्य रत्न सम्मान 2021,देश प्रेमी कलमकार सम्मान,डा.आकुल सम्मान,हिन्दी साहित्य सम्मान 2021, नवरात्र साहित्य सम्मान 2021,विजया दशमी साहित्य सम्मान 2021 व क्रांतिकारी कवि सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।