बहराइच। कुंडासर में स्थापित माॅं दुर्गा की प्रतिमा व आरती करते गौरव वर्मा
उत्तर प्रदेश न्यूज़/ ब्यूरो चीफ गुलाम मुस्तफा
कैसरगंज बहराइच। शारदीय नवरात्र में कुंडासर गांव में मां दुर्गा के जयकारो से पूरे क्षेत्र मे भक्ति का माहौल छाया हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव वर्मा ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा अर्चना की वही जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया पूजा विशिष्ट अतिथि रामनरेश सिंह विनय कुमार सिंह संतोष जायसवाल ने भी पूजा अर्चना कर दुर्गा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया पण्डाल श्रदालुओ के आगमन से गुलजार हो रहे हैं। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन पाकर भाव विभोर हो रहे हैं। मां दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झांकियां भी सजाई गई हैं श्रद्धालुओं के गगनभेदी उद्घोष से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। कैसरगंज के कुंडासर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओ का तांता लगा हुआ है। मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के जागरण समिति अध्यक्ष रमन सिंह संरक्षक अजय सिंह आयोजक पवन कौशल, विपिन सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह, प्रीतम त्रिपाठी ,रितेश सिंह, राजेंद्र प्रजापति ,अजय कौशल, डॉक्टर दीपक राज, पराग सिंह, आदि पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुटे हुए है। सुबह शाम होने वाली आरती कार्यक्रम का आकर्षण बढा रही है। कार्यक्रम आयोजको की ओर से मास्क व सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गयी है।