सासनी – 29 अक्टूबर। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित गांव समामई के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार सडक पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को सीएचसी भिजवाया जहां हालत गम्भीर होने के कारण उसे अलीगढ के लिए रैफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड दिया। जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
गुरुवार की देर शाम मिली जानकारी के अनुसार गांव बरसै निवासी अवधेश पुत्र प्रेमपाल बाइक से अलीगढ किसी काम से गया था। जो काम खत्म करने के बाद वह अपने गांव लिए वापस आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह समामई के निकट पहुचा ही था। कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अवधेश सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताते हैं कि गम्भीर रुप से घायल बाइक सवार को कुछ लोग सीएचसी पर उपचार के लिए लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। घटना की शिकायत कोतवाली में मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कराई है।
