एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान
उत्तर प्रदेश न्यूज़ कलीम अब्बासी
*पुलिस अधीक्षक *”डॉ0* गौरव ग्रोवर” के निर्देशन* में ‘एंटी रोमियो टीम’ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर महिलाओं व लड़कियों से पूछताछ व चेंकिंग किया गया, लड़कियों/महिलाओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे बात कर उनकी परेशानियां पूछी गयी व उनकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से ‘यूपी डायल 100’ ‘महिला हेल्प लाइन नंबर 1090’ के बारे में उपयोगी जानकारी देकर इन नंबरों के उपयोग हेतु प्रेरित भी किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
इस अभियान को ‘एंटी रोमियो टीम’ प्रभारी SI प्रियंका सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस अभियान में महिला आरक्षी – अंकिता सिंह,अंजली वर्मा,लक्ष्मी पाल,निर्मला सैनी,रोशनी यादव व सुनीता यादव उपस्थित रहीं।