लखनऊ: हाईटेक,डिजिटल जैसी क्रांतिकारी साधनों से लैस एवं युवा शक्ति से लबरेज देश भर के व्यापारियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन ने पूरे भारत देश मे अपने विस्तार के क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी सिंघल ने उत्तर प्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लखनऊ के युवा व्यवसायी दीपक श्रीवास्तव को मनोनीत किया है।
ये जानकारी देते हुए प्रांतीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूरे प्रदेश से कई आवेदन प्राप्त हुए थे। समीक्षा के बाद बेहतरीन अनुभव व कार्य कुशलता के आधार पर आलमबाग़ लखनऊ निवासी दीपक श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जानी मंगला ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, महिला विंग, सोशल व कल्चरर विंग, लीगल विंग आदि की नियुक्ति करेगे तथा पूरे उत्तरप्रदेश के व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्यायों का समाधान करवाने की हर सम्भव कोशिश करेगे। राष्ट्रीय टीम का हर समय सहयोग उनके साथ रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दीपक श्रीवास्तव के नाम की घोषणा के बाद उनके समर्थक व्यापारियों में उत्साह की लहर है।
