हरदोई: सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कनकपुरा गौहना गांव में भाजपा के क्षेत्रीय बिधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने मण्डल पाली के ग्राम कनकापुर गौहना में हुई बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसमे पवन त्रिवेदी एवं कैलाश नारायण पूर्व प्रधान गौहना के नेतृत्व में सपा,बसपा,छोडकर भाजपा में शामिल हुये तमाम नेताओं को मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री कृष्ण दीक्षित रायपुर, सुनील पाण्डेय शिवपुरी, रमेश चन्द्र शुक्ला कनकापुर, राजकुमार यादव चटकापुर, संजीव यादव (प्रधान गौहना),देशराज यादव ढपरापुर, दलराम यादव ढपरापुर (बूथ अध्यक्ष सपा),महेन्द्र सिंह यादव(पूर्व बूथ अध्यक्ष सपा),रावेंद्र सक्सेना गौहना, अंकुल दुबे कनकापुर, रामनिवास प्रजापति कनकापुर, छोटे लाल कनौजिया कनकापुर, छोटेलाल यादव सहित अनेक साथी प्रमुख रुप से मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण के दौरान क्षेत्रीय गणमान्यजनों में अरुण मिश्रा (पूर्व प्रधान), राम प्रकाश सिंह (प्रधान सरायराघव), उमेश सिंह (पूर्व प्रधान उवरिया), आनन्द वाजपेयी (पूर्व प्रधान कन्हारी), ओम प्रकाश मिश्र (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), रामबाबू मिश्र(बीडीसी), रामसरन सक्सेना(बीडीसी) सहित प्रमुख जन उपस्थित रहे।
गोपाल बाजपेई पाली