हरदोई:हरदोई जनपद की तहसील शाहाबाद के अंतर्गत नरसिया मउ जमालापुर गांव में शनिवार को किसानों ने सालाना जोड़ मेला के बहाने पंचायत करते हुए किसानों को जागरूक किया गया। लखीमपुर में किसानों की मौत पर श्रदांजलि अर्पित की गई। बहीं किसान नेताओं ने भाजपा सरकार को किसानों की सबसे बड़ी अत्याचारी सरकार कहते हुए 2022 के चुनाव में उखाड़ फेकने का आवाहन किया।
बहीं किसान नेताओं ने सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को पंचायत करने की परमिशन नही मिल सकती तो हरदोई जिले में एक भी भाजपा की रैली नही होने देंगे एवं किसानों का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दास्त नही किया जाएगा। सालाना जोड़ मेला के मुख्य अतिथि गुरनाम सिंह जी चडूनी ने भाजपा सरकार को किसानों के लिए इस दौर की सबसे खराब सरकार करार दिया। बहीं किसानों की भीड़ को देखते हुए सीओ शाहाबाद सतेंद्र सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।
