सांगीपुर/प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा थरिया से ताजा मामला आया है सामने।
24 घंटे बाद सिंहनी में मिली लाश।एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार मनचलों के प्रति अभियान छेड़ रखी है वहीं दूसरी तरफ मनचलों के हौसले बुलंद। दिख नहीं रहा किसी का खौफ।जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय रूपा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।घरवाले रूपा की शादी कहीं और करना चाहते थे जो की प्रेमी को पसंद नहीं फिर क्या था पहुंच गया कुछ और मनचले युवकों के साथ रूपा की मां को मारा पीटा।
असलहा सटा कर दे डाली धमकी।लगातार धमकी के चलते रूपा भी परेशान हो उठी थी।
मनचले युवक से प्रेम जाल और अपनो के बीच फंसी रूपा ने बीते बुधवार दोपहर नदी में कूदने का उठाया कदम।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, नदी की तरफ दौड़े लोग,।सूचना मिलते ही पहुंची स्थानीय पुलिस खोजबीन में जुटी। प्रेम जाल एक ऐसा जाल है फसने के बाद नहीं लौट पाता कोई वापस।कुछ ऐसा ही हुआ रूपा के साथआखिरकार न हो सकी मनचले युवक से शादी और न ही रही रूपा।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। चौबीस घंटे बाद मिली किशोरी रूपा की लाश।गोताखोर खोजबीन में जुटे तो बृहस्पतिवार दोपहर में सिंहनी के पास मिली लाश।परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी तहरीर।सांगीपुर पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिली है।आगे की कार्यवाही की जा रही है।
