हरदोई: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक इंजीनियरिंग हॉल लखनऊ में 8 नवंबर 2021 को हुई सम्पन्न, जिसमें शासन -प्रशासन द्वारा जायज मांगो पर मिली सहमति के वाबजूद कार्यवाई न होने पर संगठन ने रोष व्यक्त किया, एनएचएम संघ ने सर्वसम्मति से निम्न कार्यक्रमनुसार अग्रिम आंदोलन की रुपरेखा तैयार की है,
एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि कल 10 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेगें,
25 नवंबर 2021 को काला फीता बांध कर सांकेतिक हड़ताल की शुरुआत होंगी,
26 नवंबर 2021 को हरदोई सहित समस्त जनपदों में एक घंटा कार्य बहिष्कार होगा,
27 नवंबर 2021 को ताली व थाली बजाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराते हुए शासन -प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी जाएगी,
29 नवंबर 2021 को पूर्ण संख्या बल के साथ एनएचएम संविदा कर्मचारी एमडी ऑफिस का घेराव करेंगे,
जिला अध्यक्ष श्री खान ने बताया कि इसके बाद भी संगठन की जायज मांगो पर शासन -प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक कार्यवाई नहीं हुई तो,
30 नवंबर 2021 से पूरे प्रदेश में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर सामूहिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा,
जिला अध्यक्ष श्री खान ने कहा कि जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होंगी,
सीएम शुक्ल प्रदेश उपाध्यक्ष एनएचएम संघ के आवाहन पर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे.
