सासनी- 2 अक्टूबर। पुलिस कप्तान के निर्देशन में नारी सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज-3” के तहत गांव रूदायन में कोतवाली महिला पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरुक किया गया।
शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर गांव रूदायन में दुष्यंत सीएससी ई-गवर्नेंस इण्डिया लिमिटेड जनसेवा केन्द्र पर पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा बच्चियों को उनके विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज-3” के तहत सुरक्षा हेतु एसआई श्रीमती सोनम एवं उनकी दो कांस्टेबिल साथियों द्वारा जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चैराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओ एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियाँ इत्यादि की घटनाओ को रोकने के लिये जागरुक अभियान चलाया जा रहा है। तथा महिला बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे यू0पी0-112 नम्बर वूमेन पावर लाइन 1090 यूपी कॉप एप 181 महिला हेल्प लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी दी गई । उन्हांेंने महिलाओं और बालिकाओं को अवगत कराया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है। जहाँ महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। महिलाओं और बालिकाओ को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने तथा शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया। तथा बच्चियों के माता पिता को भी बच्चियों के प्रति प्रोत्साहन की सलाह दी गई। इस दौरान पार्वती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती सरोज देवी, सचिव श्रीमती माधवी देवी, समूह की मेठ श्रीमती सुमन देवी, श्रीमती लज्जा देवी, श्रीमती सरेाज देवी, श्रीमती दीपिका शर्मा, श्रीमती शालिनी शर्मा ,श्रीमती विमलेश देवी, श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती रानी देवी, श्रीमती मालती देवी आदि मौजूद थे।
