सासनी- 16 अक्टूबर। किन्नर बिंदिया ने बीती रात अपने आवास पर देवी जागरण का आयोजन कराया। जिसमें भक्तों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। वहीं गायक कलाकारों ने मां के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। वहीं नगर फेरी के बाद बिंदिया ने दाऊजी मंदिर में घंटा चढाया।
आशा नगर निवासी किन्नर बिंदिया के यहां अयोजित मां देवी जागरण में अलीगढ और सासनी के गायक कलाकारों ने देवी की भेंट और भजन से माहौल को देवीमय कर दिया। वहीं सुबह नगर फेरी निकाली गई। जिसमें किन्नर बिंदिया ने पूरे शहर में हलुआ कौमरी का प्रसाद वितरण किया। तथा दाऊजी मंदिर जाकर सवा दो किलो पीतल का घंटा चढाया। इस दौरान बिंदिया किन्नर के चेले मनचली, विद्या किन्नर, रोबिन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अशोक सक्सैना, राकेश, शांतिस्वरूप, मनजीता, महादेवी, पूनम, पिं्रयका, रानी आदि नगरवासी मौजूद थे।
