सासनी- 2 नवंबर। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने सासनी पहुंचकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और इन समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने हेतु लोगों को आश्वासन दिया।
बता दें कि शहर में कई कालोनियों में जाने के लिए सडकें नहीं हैं, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव तथा डेंगू आदि बीमारियों का प्रकोप चल रहा है। इन्ही समस्याओं से रूबरू होने के लिए सदर विधायक सासनी के अजीतनगर में पहुंचे। लोगों ने जब विधायक को देखा तो लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने कालोनी में सडक बनवाने का अव्हान किया। चूंकि यहां अभी खडंजा लगा हुआ है। यदि काॅलोनी में सडक बन जाए तो इसके विकास में चार चांद लग जायेंगे। सदर विधायक से शिकायत करने वालों में देवेश शर्मा, मोनू शर्मा, गोलू शर्मा, सनी, नगर पंचायत सदस्य अरविंद तोमर, अमित तोमर, अमित चैधरी, नितिन चैधरी, भानु जादौन, आदि मौजूद थे।
