सासनी- 8 अक्टूबर। कस्बा में नवदुर्गा मंडल सासनी के द्वारा माता की चैकी और श्रीमद्भागवत कथा का पूजन किया गयां साथ ही भव्य कलश शोभयात्रा के साथ माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
शुक्रवार को पथवारी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। तथा माता की प्रतिमा की प्रभात फेरी निकाली गई। कलश शोभायात्रा पथवारी मंदिर से शुरू होकर गोपेश्वर महादेव, मंदिर जाकर विश्राम किया गया। जहां श्रीमद्भागवत और माता की चैकी की पूजा अर्चना आचार्य शैलेश शास्त्री द्वारा विधि विधान से वेदमंत्रोच्चारण के साथ की गई। इस दौरान पं. तुषार शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनिल शास्त्री, सोमेश सोलंकी, वीरेन्द्र सिंह जादौन, हरेन्द्र सोलंकी, आशु गुप्ता, आशु शर्मा, रजत वाष्र्णेय, हर्षित शर्मा, शिवम, पंकज, आकाश, जागेश वाष्र्णेय, पुष्कर, आदि मौजूद थे।
