सासनी- 28 अक्टूबर। जिला विज्ञान क्लब हाथरस द्वारा 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित करने हेतु ऑनलाइन संगोष्ठी केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन द्वारा की गई।
गुरूवार को कार्रक्रम का मंच का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डी पी सिंह एवं डॉ पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। रितु गोयल ने अध्यापकों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के स्थापना एवं उद्देश्य से अवगत कराया। बीएसए शाहीन द्वारा अध्यापकों को बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रेरित किया। जिला समन्वय डीपी सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन अगले माह द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है। मुख्य वक्ता डॉ मनोज शर्मा एवं गौरव पाठक ने अध्यापकों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के इस वर्ष के मुख्य विषय तथा उप विषय के बारे में बताया। डॉ पुष्पेंद्र सिंह द्वारा शिक्षकों को एक अच्छे शोध कार्य की विशेषताएं तथा उसके चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीसी प्रशिक्षण अशोक चैधरी ने शिक्षकों से अपील की कि वह अधिक से अधिक छात्रों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग कराएं। इस ऑनलाइन संगोष्ठी में डॉ सतना, यशवंत सिंह, शशिकांत, सत्य प्रकाश, मोर मुकुट शर्मा, शाहिदा खान, शशिकांत, सतीश यादव, तुलसी प्रसाद आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
