हरदोई:- खीरी में किसानों की मौत पर सपा लोहियावाहिनी ने निकाला कैंडल मार्च आपको बताते चलें कि हरदोई जिले की तहसील शाहाबाद में सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खीरी में हुई किसानों की मौत पर नगर में कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फाँसी की सजा की मांग की।
लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों कैंडल मार्च निकालते हुए शाहाबाद बस स्टैंड पर 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक किसानों को श्रदांजलि अर्पित की। बहीं लोहिया वाहिनी के हरदोई जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने दोषियों के बिरुद्ध फांसी की सजा की मांग की।
इस दौरान दर्जनों सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
