ससनी- 2 अक्टूबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय ंअध्यक्ष कुंवर महेन्द्र सिंह तामर का जाशीला स्वागत किया गया। जिसमें उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
जनकारी के अनुसार अलीगढ क्वारसी चैराहा स्थित यश रेजीडेंसी पर कमिश्नरी के सामने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी संबिधत बातों पर चर्चा करने हेतु आगमन होने पर महासभा के पदाधिकारियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। पदाधिकारियों और कार्रकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि हमें मजबूत होने के लिए एकजुट होना होगा तथा देश और समाज में फैली कुरीतियों तथा बुराईयो के प्रति लडना होगा। तभी देश को मजबूत कर सकते है। इस राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सासनी के कुंवर कन्हैया सिंह तोमर को पटका पहनाकर सम्मानित किया गय। कार्रक्रम में नेम सिंह सोलंकी, गिरीश्ज्ञ कुमार, सिंह, अखिल तोमर, ध्यानपाल सिंह, आदि मौजूद थे।
