(राम प्रकाश राठौर)
हरदोई। मोहल्ला चौक स्थित गायत्री शक्ति पीठ में हमारा परिवार संस्था की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का शुभारंभ गायत्री माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, हमारा परिवार के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र दिल्ली ने समाजसेवी रामसनेही मिश्रा व जिला इकाई के प्रमुख जयनाथ तिवारी,शशांक त्रिपाठी,प्रमोद रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित कर माँ गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे अरुण सिंह व शाहाबाद के दृष्टि गोचर मिश्रा ने देश गीत प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई कि हिन्दू कौन हैं? हमारे समाज की वर्तमान समस्याएं क्या हैं व विभिन्न समस्याओं जैसे छुआछूत, संवेदनहीनता,बेरोजगारी,पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण,अपनी संस्कृति से दूरी,युवा वर्ग की वर्तमान सोंच व खानपान आदि पर भी चर्चा हुई। बैठक में नगर के समाजसेवी,शिक्षकों,व्यवसायियों,कृषकों व अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न समूहों ने विचार विमर्श किया। दिल्ली से पधारे हमारा परिवार के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद,स्मृति चौहान,दशरथ मांझी आदि विभिन्न व्यक्तित्वों पर प्रकाश डाला गया, कि किस तरह उन्होंने समाज की समस्याओं के समाधान खोजे और नर से नारायण बन गए। बैठक में अमित मिश्रा,पंकज त्रिपाठी,अजय ओम तिवारी,शिव कांत गुप्ता,बलराम दीक्षित आदि ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी,भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी,कोषाध्यक्ष कमल सिंह,अनिल शुक्ला,देवेंद्र गुप्ता,विनोद राठौर,संजय त्रिपाठी,अखिलेश त्रिपाठी,रामसेवक रस्तोगी,अभिषेक त्रिपाठी,गोपाल रस्तोगी और आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रूपेश अवस्थी द्वारा किया गया।