हरदोई: भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पिहानी के सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज में युवा शक्ति संवाद का कार्यक्रम हुआ सफल जिसमे जिले से मुख्य अतिथि के रूप में आकाश सिंह ने युवाओ से संवाद किया और सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया मंच का संचालन रवि गुप्ता व अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता ने की युवा संवाद होने के बाद मण्डल कार्यसमिति की बैठक भी हुई, इसमें आकाश सिंह ने पूरी टीम से वार्ता की और आने बाले 2022 चुनाव को सफल बनाने के लिए टीम को जिम्मेदारियां बाँटने को सेठ अरुण गुप्ता से कहा सदस्यता अभियान चलाकर युवाओ को जोड़ना है, इसमे जिला उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रखर गुप्ता, अभिषेक सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आदर्श सिंह, महामंत्री शिब्बू मिश्रा, उपाध्यक्ष मो असद, कुनाल सिंह, सानू रस्तोगी, रवि गुप्ता, मंत्री अनिकेत गुप्ता, अर्जुन वाल्मीकि, शिवम मिश्रा, मीडिया प्रभारी सौनक कैथवार, भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
